गिरोहबन्द अधिनियम में दो गिरफ्तार 

गाजीपुर। उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त को नन्दगंज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष नन्दगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामशीष यादव पुत्र नन्दलाल यादव व रोशन लाल उर्फ धनन्जय पुत्र स्व. योगेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम मढ़ई हाला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को हाला चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।


      बताया गया कि अभिषेक यादव उर्फ मनोज यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी ग्राम वेदपुरवा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर एक शातिर किस्म का अपराधी है। यह संगठित एवं सक्रिय नाजायज गिरोह का संचालन करता है। इस गिरोह के सदस्य रामशीष यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी ग्राम मढ़ई हाला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर व धनेश कुमार पुत्र रामजनम राम निवासी ग्राम भवानीपुर थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर, रोशन लाल उर्फ धनन्जय पुत्र योगेन्द्र नाथ यादव निवासी ग्राम मढ़ई हाला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर हैं, जिनके कब्जे से पूर्व में 193 पेटी में कुल 2316 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ था। सोमवार को थानाध्यक्ष नन्दगंज द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पर उ.प्र. गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में अभियोग पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply