नौकरी के नाम पर दुराचार में आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। बैंक के रिकवरी कार्यालय में किशोरी को नौकरी के नाम पर रखकर उसके साथ दुराचार करने के आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस टीम ने गिऱफ्तार कर लिया।
बताया गया कि अभियुक्त ने किशोरी को अपने ऑफिस बडौदा यूपी बैंक में रिकवरी कार्यालय में नौकरी के नाम पर रखकर उसके साथ दुराचार किया था। इससे क्षुब्ध किशोरी की मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त गौतम सिंह यादव पुत्र स्व. सूबेदार यादव निवासी ग्राम महुलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को महाराजंगज तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
Views: 8
Advertisements








