बिजली चोरी- मॉर्निंग रेड में एक दर्जन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

गाजीपुर। बिजली चोरी व बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शहर में मॉर्निंग रेड किया। 


      मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संगत कला, वैद्य टोली में किया गया। मार्निंग रेड की सूचना पर बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही। बताया गया कि विद्युत मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते एक दर्जन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर उनका पोल से कनेक्शन काट कर अलग कर दिया गया। इसकी जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली हेतु शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। वहीं बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। 

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply