विशेष लोक अदालत में होगा यूबीआई की ऋण वसूली मामलों का निस्तारण 

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 16 नवम्बर को प्री-लिटिगेशन स्तर पर, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में कार्रवाई की जायेगी।आगामी 16 नवम्बर को जनपद न्यायालय, गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की इस विशेष लोक अदालत में ऋण वसूली मामलों के निस्तारण हेतु कार्रवाई सम्पन्न होगी।


       विजय कुमार – चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा बताया गया है कि अवगत कराया गया कि इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया बैंक के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से परिपक्व कराकर, ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित कराया जाएगा।

Views: 2

Advertisements

Leave a Reply