पुरानी रंजिश में टैम्पो चालक को मारी गोली
गाजीपुर। हौसला बुलंद अपराधियों ने सुहवल थाना क्षेत्र के सरैला चट्टी पर गुरुवार की रात आटो चालक को गोली मार दी।
गोली चलने से वहां सनसनी फ़ैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौक ए वारदात से फरार हो गए। सरैया गांव निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र हरिशंकर बिंद को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मरीज की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पता चला कि गोली युवक के सीने में फंसी हुई है।
घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जमानियां मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंच
कर सड़क जाम समाप्त कराया।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सरैया गांव निवासी टैम्पो चालक धर्मेंद्र पुत्र हरिशंकर बिंद अपने गांव की चट्टी पर खड़ा था। तभी डुहियां गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा। उसने किसी पुरानी रंजिश को लेकर धर्मेंद्र से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उस युवक ने तैश में आकर पिस्तौल से धर्मेंद्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सरैया गांव निवासी टैम्पो चालक धर्मेंद्र पुत्र हरिशंकर बिंद अपने गांव की चट्टी पर खड़ा था। तभी डुहियां गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा। उसने किसी पुरानी रंजिश को लेकर धर्मेंद्र से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उस युवक ने तैश में आकर पिस्तौल से धर्मेंद्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि रंजिश के कारण एक युवक ने धर्मेंद्र को गाली मार दी। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Views: 14








