तेरह गो वंशीय पशुओं सहित दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। गाज़ीपुर पुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थानों से पशु लदे दो वाहनों से कुल तेरह
राशि गोवंश को बरामद करते हुए दो वाहनों सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पहली कामयाबी गहमर थाना पुलिस टीम को पुलिस चौकी बारा के पास मिली। पुलिस ने अभियुक्त पंकज यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी कालोपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के कब्जे से एक पिकअप में आठ बछड़ा बरामद किया। वहीं मौके से अभियुक्त मनीष यादव पुत्र भगेलू यादव निवासी सुहवल जनपद गाजीपुर अँधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। बरामदी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम पंकज यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर, मनीष यादव पुत्र भगेलू यादव निवासी सुहवल जनपद गाजीपुर तथा सद्दाम पुत्र अब्दुल कलाम उर्फ उदल निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर गाजीपुर मय टीम रहे।
इसी क्रम में दूसरी कामयाबी भांवरकोल थाना पुलिस को क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने एक पिकअप पर लदे पांच गाय के साथ अभियुक्त मंजीत यादव पुत्र शेषनाथ यादव* ग्राम अलावलपुर एकवारी थाना सुखपुरा जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। बरामदगीकरने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मय हमराह थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply