कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन कर फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला

गाजीपुर। कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। उन्होंने जुलूस निकालकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अन्त में  उनका पुतला भी फूंक दिया, जिसका वीडियो भी कैमरों में कैद हो गया।


        प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाते रहे। इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कल लोकसभा में जिस तरह से हमारे कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातीय जनगणना की बातें कर रहे थे, उसके विरोध में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जो जाति पूछने और जाति सूचक बातें कहीं वह अलोकतांत्रिक और असंसदीय थीं। उसका हम लोग सदन से लेकर सड़क तक विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुद्दों से भटकाना चाहती है। जिस तरह से नेपाल में प्लेन हादसा हो रहा है, वैसे भारत में ट्रेन हादसा हो रहा है। इस पर कोई सवाल होता है तो उसका ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें और बयान बाजी भाजपा के नेता करते हैं। जिसका हम लोग यहां विरोध कर रहे हैं।

Views: 7


Leave a Reply