दहेज हत्या में मां और दो बेटे पहुंचे कारागार 

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित मुकदमें के आरोपित अभियुक्ता तथा उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया है।


        उल्लेखनीय है कि गत 11 जुलाई को वादी जनार्दन राजभर पुत्र स्व. सरजू राजभर निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर की लिखित तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80,85 व दहेज उत्पीड़न में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों बृजेश राजभर व मुकेश राजभर पुत्रगण स्व. बब्बन राजभर तथा रीना देवी पत्नी स्व. बब्बन राजभर निवासीगण ग्राम पहलवानपुर थाना नन्दगंज  जनपद गाजीपुर को उनके घर पर दबिश देकर समय करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया ।

        विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्र, आरक्षी सोनू कुमार, जमील अंसारी, राजेश कुमार व प्रेमनाथ कुशवाहा तथा महिला  आरक्षी सुजाता पाण्डेय

थाना नन्दगंज शामिल रहीं।

Views: 93

Advertisements

Leave a Reply