हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल को ‘सप्तपर्णी’ सम्मान से किया सम्मानित

 

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार राकेश अचल को रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा सप्तपर्णी सम्मान से अलंकृत किया गया। अचल की ओर से यह सम्मान उनकी पुत्री दीप्ति शर्मा अचल ने लिया।


     प्रख्यात साहित्यकार एवं चित्रकार प्रयाग शुक्ल और लमही पत्रिका के संपादक विजय राय ने श्री मायाराम सुरजन भवन में सम्मेलन के प्रमुख पलाश सुरजन की उपस्थिति में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र व 5100 रुपए प्रदान किया। इस सम्मान में इस मौके पर  सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष  महेश कटारे और माता प्रसाद शुक्ल ने दीप्ति को आशीर्वाद दिया।

       सप्तपर्णी सम्मान स्वीकार करते हुए राकेश अचल ने कहा कि -‘मेरे लिए ये सम्मान पद्म पुरस्कार जैसा है।’उन्होने मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन का आभार माना और कहा कि  ऐसे प्रसंग मेरी यात्रा को पंख लगाते रहते हैं। 

उल्लेखनीय है कि राकेश अचल पिछले अनेक वर्षों से समसामयिक विषयों पर अबाध रूप से लिख रहे हैं। उनके आलेख देश के अनेक अखबारों, पत्रिकाओं,  वेबसाइट्स पर नियमित प्रकाशित हो रहे हैं। अचल की अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।वे सुप्रसिद्ध फीचर एजेंसी विनायक फीचर्स एवं विभूति फीचर्स के लिए भी नियमित रुप से लिखते हैं।

       जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डा. ए. के. राय सहित प्रवुद्धजनों ने राकेश अचल को बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त की है।

Views: 6


Leave a Reply