तालाब में डूबकर नवयुवक की मौत
गाजीपुर। गर्मी से निजात पाने की उम्मीद में, रविवार को तालाब में नहाने गये नवयुवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना सादात थाना क्षेत्र के गौरा निवासी 18 वर्षीय साहिल गुप्ता के साथ हुई।
बताया गया कि साहिल के पिता राम बड़ाई गुप्ता गुजरात के वापी शहर में रहकर कमाते हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक अपनी मां के साथ गांव स्थित घर पर रहता था।
तालाब में डूबने की सूचना पर उसके परिवार में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों की मदद से उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी उसके पिता को भी दी गयी। उनके घर पहुंचने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Views: 8









