डिजिटल भारत का सपना साकार करने हेतु तकनीकी ज्ञान आवश्यक 

 गाज़ीपुर। खरडीहा महाविद्यालय, खरडीहा गाजीपुर में स्वामी विवेकानंद तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 222 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।

      मुख्य अतिथि भाजपा नेता पीयूष राय तथा शासन के प्रतनिधि नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया,महाविद्यालय प्रबन्धक डॉ. शशिकांत राय की उपस्थिति में शिक्षार्थियों को प्रदान किया गया।

    अतिथियों ने इस अवसर पर शासन की इस योजना को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के सार्वभौमिक गाँव की परिकल्पना में तकनीकी से सशक्त युवा ही सश्क्त ,समृद्धि और शिक्षित भारत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आज के दौर में तकनीकी ज्ञान और स्मार्ट फोन के बिना कोई भी जानकारी सम्भव नहीं है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि स्मार्टफोन का उपयोग अपने ज्ञान वृद्धि के लिए करे तथा इसके दुरुपयोग से बचें। 

     उन्होंने कहा कि मानवीय जीवन को वर्तमान में संचार के साधनों ने सबसे अधिक प्रभावित किया है।इसलिए सभी युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनना होगा तभी उनका समुचित विकास सम्भव होगा।

     कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कांत राय,प्राचार्य डॉ. कुँवर भानु प्रताप सिंह के अतिरिक्त डॉ.रत्न प्रकाश दिवेदी, डॉ. आनन्द कुमार त्रिपाठी, डॉ. विनीता शुक्ला, डॉ. शिव शंकर,डॉ. सुशील कुमार सिंह यादव  आदि उपस्थित रहे। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार राय ने तथा मंच संचालन डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने किया।

Views: 61

Leave a Reply