इनोवेटिव एवं इंस्पायरिंग स्कूल ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित हुआ डालिम्स सनबीम

गाजीपुर। सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रिका ब्रेनफीड द्वारा 


इनोवेटिव एवं इंस्पायरिंग स्कूल ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।

       संस्था के निदेशक हर्ष राय ने इस अवार्ड के लिए ब्रेनफीड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के पुरस्कार समस्त डालिम्स परिवार को और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह पुरस्कार मेरे समस्त सहयोगी शिक्षकगण, छात्र छात्रों एवम् अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से हासिल परिणामों का प्रतिफल है। इसके लिए मैं सभी को सादर धन्यवाद एवम बधाई देता हूं। प्रिंसिपल डॉ प्रेरणा राय ने कहा कि इस प्रकार के पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए प्रसन्नता की बात हैl 

     उल्लेखनीय है कि डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर की स्थापन प्रमुख समाजसेवी ई अरविन्द राय द्वारा वर्ष 2019 में ग्रामीण पिछड़े क्षेत्र में, बच्चों को अच्छी शिक्षा कम पैसों में देने के लिए की गई थी। अपनी उच्चकोटिय व्यवस्था से इतने कम समय में विद्यालय ने अनेकों मुकाम हासिल किया है।

       उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. एम एम पंत (पूर्व कुलपति इग्नू), अरिजीत घोष, वाइस प्रेसिडेंट, सेठ एम आर जयपुरिया ग्रुप, एहसानुल हक, प्रदीप बाबा मधोक, अरुणाभ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply