देर रात विधवा का लहुलुहान शव मिलने से सनसनी
गाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव की एक विधवा का शव सोमवार की रात, लहुलुहान हालत में मिलने से मृतका के घर में कोहराम मच गया। रात में हुई घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई।
हादसे की जानकारी रात करीब दस बजे मिली। पुलिस सूत्रों से पता चला कि मलेठी गांव की विधवा श्वेता बारी पत्नी स्व० सुनील बारी उम्र 35 वर्ष को समय लगभग बाइस बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। शरीर पर चाकू के निशान पाये गये।
सूचना पर थानाध्यक्ष दुल्लहपुर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी,एसपी सिटी सहित कप्तान भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मातहदों को घटना के पर्दाफाश की हिदायत दी। परिजनों की तहरीर पर दुल्लहपुर थाना पुलिस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में लगी रही।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अभी परिवार इस हादसे से मर्माहत है और कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। स्थिति थोड़ी सामान्य होते ही उनसे घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जायेगी। हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सतर्कता से अपने काम में जूट गयी है।
Views: 252