मालगाड़ी के आगे लेटकर युवक ने की आत्महत्या

गाजीपुर। वाराणसी भटनी रेल मार्ग के सादात रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे फाटक के पास सोमवार की देर शाम एक अज्ञात युवक ने मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। 


             बताया गया कि मालगाड़ी वाराणसी की तरह से आ रही थी। घटना के बाद ड्राइवर ने मालगाड़ी को रोक कर इसकी सूचना सादात रेलवे स्टेशन को दी। थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ब्लू चेकदार शर्ट व ब्लू जींस पैंट पहने हुए था। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply