पूर्व शिक्षा मंत्री को छठवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि 

गाज़ीपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं समता स्नातकोत्तर महाविद्यालय सादात के संस्थापक स्व. कालीचरण यादव की छठवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


        महंथ शिवदास उदासीन इण्टर कालेज सादात के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आजमगढ़ के अपर निदेशक डा. दिवाकर सिंह, एमएलसी लाल बिहारी यादव, कालेज प्रबंधक इंजी. सभाजीत यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. रणजीत यादव, रणविजय यादव, अभिषेक यदुवंशी, रणवीर यादव, डॉ. विजय बहादुर यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने पूर्व शिक्षामंत्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

        अतिथियों ने स्व. कालीचरण यादव के सामाजिक व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ल, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। 

        उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत संग अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 

कक्षा छह से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया गया। 

        मुख्य अतिथि डा. दिवाकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय रहा। उन्होंने न सिर्फ जनपद अपितु पूरे प्रदेश को शिक्षा जगत में एक अलग पहचान देने का काम किया था। विशिष्ट अतिथि एमएलसी लालबिहारी यादव ने कहा कि उनकी पहचान निष्पक्षता, निर्भीकता, कर्मठता तथा समाजसेवी के रूप में रही। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उसीरास्ते पर चलना और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। 

           इंजी. सभाजीत यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गरीब परिवार के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। वे डा. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में उतरे और प्रदेश के शिक्षामंत्री के रूप अलग पहचान बनाई। 

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डा. रणजीत यादव, डा. कमलेश यादव, रामजी सिंह, जगजीवन प्रसाद जायसवाल, चंद्रिका यादव, डा. काशीनाथ यादव, डा. रामकुमार यादव, विनोद यादव, सुदामा राम विश्वकर्मा, रणविजय यादव, अभिषेक यादव, चंदन यादव समेत कालेज परिवार के साथ ही क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े लोग व गणमान्यजन मौजूद रहे। आभार ज्ञापन प्रबंधक सभाजीत यादव ने किया।

Views: 14


Leave a Reply