धारदार हथियार से रेता गला

गाज़ीपुर। खेत में बने घर मे सो रहे 57 वर्षिय व्यक्ति को हत्यारे ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इसकी जानकारी रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को मिली। इस घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गयी।

          पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदार नगर पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि थाना दिलदार नगर क्षेत्र अंतर्गत  हरेंद्र बिंद पुत्र घूरा बिंद निवासी मिर्चा थाना दिलदार नगर उम्र करीब 57 वर्ष की खेत में बने घर में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया। इसके बाद  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

Visits: 218

Leave a Reply