फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने मुकदमें के वांछित नामजद अभियुक्त सुधीर यादव उर्फ गोलू पुत्र सुरेश सिंह यादव निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।


   बताते चलें कि वादी मुकदमा बन्टी यादव निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के पिता जनमेजर यादव को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा गाली गुप्ता देते हुए ईंट पत्थर से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। इसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दर्ज कराये गये अभियोग के पंजीकृत होने के पश्चात से आरोपी फरार था। वहीं इलाज के दौरान जनमेजर यादव की मृत्यु हो गयी थी।

   गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव तथा आरक्षी सुजीत कुमार व विवेक सिंह थाना सुहवल शामिल रहे। 

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply