स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक

गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में योग शिक्षिका रेशमा यादव ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। उनके निर्देशन में छात्र छात्राओं ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, मण्डूकासन, पाद हस्तासन, मयूरासन तथा सूर्य नमस्कार आदि का योगाभ्यास किया।               अपने सम्बोधन में योग शिक्षिका ने कहा कि आज भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं, जिसका परिणाम है कि वे कम उम्र में ही शुगर, बीपी, हार्ट, किडनी जैसी गंभीर बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा एक दर्शन शास्त्र ही योग पर आधारित है। अपने यौगिक क्रियाओं के बल पर हमारे देश के ऋषि मुनि निरोग रखते हुए एक लंबी उम्र प्राप्त करते थे ‌। यदि हम 24 घंटे में से अपने लिए एक घंटा योगाभ्यास के लिए निकाल लें तो कभी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने लोगों को योगाभ्यास के साथ ही उचित आहार-विहार तथा नियमित दिनचर्या का पालन करने का सुझाव दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार यादव, सतिराम राम, जैनब रहमान, सोनू खरवार, बुद्धू राम, चन्दा देवी, अनिता यादव, गीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Visits: 56

Leave a Reply