चोरी की तीन बाइकों के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस द्वारा चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद किया।


       बताया गया कि खानपुर थाना पुलिस मय फोर्स वुधवार को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व तलाश वाँछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र में चक्रमणरत होकर साई की तकिया ग्राम बहेरी पर आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन तलाशी के दौरान समय करीब 19.45 बजे अभियुक्त चन्द्रशेखर सिंह उर्फ चिथड़ू सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, राजकुमार राजभर पुत्र विशर्जन राजभर निवासी ग्राम कोपा पतरही थाना चन्दवक जौनपुर, राहुल यादव पुत्र राम समुझ यादव निवासी ग्राम सिधौना पचुरखवा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ तथा मनीष यादव पुत्र स्व. दीपराज यादव निवासी ग्राम अहलादपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के पास से चोरी की तीनमोटरसाइकिल यूपी 65 बीजे 4029 सुपर स्प्लेन्डर, यूपी 65 सीबी 6921 सुपर स्प्लेन्डर लाल रंग तथा यूपी 65 बी जेड 4879 पैशन प्रो बरामद किया गया। चन्द्रशेखर सिंह पर सात, राहुल यादव पर दो, राजकुमार राजभर व मनीष यादव पर एक एक मुकदमें दर्ज हैं।        बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र उपनिरीक्षक  फूलचन्द पाण्डेय व आरक्षी आकाश सिह, रिंकू कुमार, शमशेंर सिंह, सूरज बिन्द, धर्मेन्द्र पटेल और रवि कुमार शामिल रहे।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply