आपसी सौहार्द्र व प्रेम परस्पर को दर्शाते हैं पर्व त्यौहार

 

गाजीपुर। ग्राम प्रधान संघ द्वारा सादात में बुधवार को सद्भावना खिचड़ी भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ।     मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने समारोह का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि यहां मनाये जाने वाले सभी त्यौहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करने के साथ ही लोगों के अंदर प्रेम, एकता एवं सद्भावना का विकास करते हैं। उन्होने कहा कि मानवीय गरिमा को समृद्धि प्रदान करने की भावना के कारण भारत के त्योहारों एवं उत्सवों को सभी धर्मों के लोग मिल जुल कर मनाते हैं। मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति की पहचान से जुड़ा एक पुनीत पर्व है। 

         विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों एवं उत्सवों का आदि काल से ही काफी महत्व रहा है। एक तरह से देखा जाए तो देश में मनाये जाने वाले उत्सव प्रसन्नता को मिल-बांटने का एक अपूर्व अवसर होते हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, पूर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, मनिहारी के प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह, आंनद राय मुन्ना, आरएसएस के आनंद मिश्रा, डा. नागेन्द्र सिंह, पीजी कालेज भुड़कुड़ा के प्रवक्ता डा. संतोष मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोर यादव, डा. अनिल राय, गुड्डू यादव, मनोज गुप्ता, संतोष कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, बदरुद्दीन शास्त्री सहित अनेकों ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख केवली देवी और संचालन प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया।

Visits: 29

Leave a Reply