देश प्रदेश के विकास में समर्पण भाव से जुटी है भाजपा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाने का काम हमारी सरकार ने किया।अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग हमने प्रशस्त किया। हमारी आस्था पर दूसरे लोगों का अधिकार था आज हम अपने आस्था के प्रति स्वतंत्र है। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजली अर्पित करते हुए वंदेमातरम गायन से हुआ। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जिले की संगठन संरचना से अवगत कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष वृहस्पतिवार को अपने एक दिवसीय प्रथम सांगठनिक दौरे में पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रभारीयों,नगर निकाय चुनाव प्रभारी, संयोजक,विधानसभा प्रभारी संयोजक सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की सभ्यता संस्कृति को आगे बढाना है,हमे भारत को परम वैभव पर ले जाना है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की अन्य तमाम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनो में दुनिया का कोई अगर सबसे ज्यादा पर्यटन का क्षेत्र होगा तो वह उत्तर प्रदेश होगा, जिसमें अयोध्या, सहारनपुर, बाबा विश्वनाथ कारिडोर वाराणसी, माँ विंध्याचल धाम मिर्जापुर, कुशीनगर सहित तमाम ऐसे स्थल हैं, जहाँ पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमे पहले लाल किला,भुलभुलैया, कुतुब मिनार, ताजमहल को सांस्कृतिक धरोहर बताया जाता था, लेकिन लोगों की धारणा बदली है। हमारी सरकारों ने गुंडागर्दी, बेइमानी,लुट,हत्या ,चोरी, भ्रष्टाचार आदि कुरितियों को समाप्त करने के लिए काम कर रही है। पूर्व की सरकारें माफियाओं और दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह किसी भी राजनैतिक दल मे कार्यकर्ता नही है यहाँ कोई नेता नही सभी कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी में सभी पदों पर आरक्षण है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सच्चे मन से कार्य करिए पार्टी आपके विचारों और सपनों को लगातार साकार करने का प्रयास कर रही है। हमसे बेहतर कोई नहीं इस संकल्प भावना से काम करते हुए मन को कभी उपेक्षित न करिए। आज दुनिया का ध्यान भारत की ओर है। हमारी सरकार देश की 130-135 करोड जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था मे भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहाँ सभी के लिए संभावनाएं हैं। उन्होंनें विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बढती आबादी देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। देश की पुरी आबादी को जितने संसाधनों की जीवन सुगमता के लिए आवश्यक्ता है, उन नागरिक सुविधाओं को दिलवाने का हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जबकि पूर्व की सरकारों के तुष्टिकरण के चलते देश में विदेशी घुसपैठ बढ़ता गया जिसके 3 करोड़ से ज्यादा लोग हमारे संसाधनों पर नाहक कब्जा किए बैठे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश प्रदेश लगातार आगे बढ रहा है। बैठक मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पुर्व विधायक कालीचरन राजभर,सुनिता सिंह,लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, संयोजक कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, संतबक्श सिंह,प्रभुनाथ चौहान, रामतेज पांडेय,लोक सभा रवि प्रकाश पांडेय,महामंत्री प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,श्यामराज तिवारी, संकठा मिश्रा, योगेश सिंह,मनोज सिंह,ओमप्रका राम,विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता,अच्छे लाल गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने तथा संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply