डीएम, एसपी ने किया चुनाव बुथों का स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2022 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर पंचायत बहादुर गंज के कई बुथों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैम, विद्युत, शौचालय ,पेयजल आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कमियों को दुरूस्त कराने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं अन्य सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply