गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बराबर पर छूटा उद्घाटन मैच 

गाजीपुर। पांच दिवसीय गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में किया। सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया तथा हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र यादव (रेलवे) ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डी. एच. ए. गाजीपुर एवं डी. एच. ए. मऊ के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही जिसमें मुकाबला 01- 01 पर बराबरी पर छूटा। जिसमें मऊ की तरफ से 12 वें मिनट पर उमाशंकर यादव ने गोल दागा। इसके तुरन्त बाद ही जनपद गाजीपुर की तरफ से 15 वें मिनट पर राहुल यादव ने गोल करके दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया। मैच के समाप्ति तक दोनों टीमें 01-01 पर ड्रा रही। दोनों टीमों के बीच ट्राईवेकर में जनपद गाजीपुर 05-04 से विजयी रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट गाजीपुर के गोलकीपर वीरू को दिया गया।प्रतियोगिता का दूसरा मैच शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावां सैदपुर एवं विवेक हॉकी एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावा 02-शून्य से विजयी रही। अठगावा की तरफ से जय हिन्द यादव ने दूसरे एंव नीरज यादव ने 30वे मिनट में गोल दाग कर बढत बनायी। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका अजय गुप्ता एवं बृजेश यादव ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर भारतीय वायु सेना (सेवानिवृत) योगेश सिंह एवं नीरज साहू एंव जावेद अहमद (यू0पी0पी0) उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन किया तथा अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेंगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया इस 05 दिवसीय प्रतियोगिता कुल 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी जिसमें मुख्यतः विवेक सिंह हॉकी एकेडमी वाराणसी, डी एच ए मऊ, कमरपुर हॉकी एकेडमी, शिवकाल भैरव स्पोर्टस एकेडमी अठगांवा सैदपुर, डी एच ए गाजीपुर सम्मिलित है। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हाकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, सुरजीत सिंह यादव, आमिर अंसारी , देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Views: 22

Leave a Reply