चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक अभियुक्त को क्षेत्र के जियापुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस द्वारा रात्रि गस्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व तलाश वाँछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमरनाथ राजभर उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 विरेन्द्र राजभर निवासीग्राम दरबेपुर थाना खानपुर गाजीपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की मोटरसाईकिल स्पेलण्डर प्रो न0 यूपी 65 बीएफ 2491 की बरामदगी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, आरक्षीगण धर्मेन्द्र पटेल, आकाश सिंह तथा कुलदीप गौतम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे.


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply