सौतेली मां को गोली मारकर बेटा फरार

गाजीपुर। एक मनबढ़ युवक ने अपनी सौतेली मां को गोली मार दी और फिर मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा लहुलुहान महिला को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है।
घटना करण्डा थाना क्षेत्र के बासूचक गांव की है। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को उनके सौतेले पुत्र शिवांश सिंह ने पेट में गोली मार दी और मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की तहकीकात कर आरोपी की सुरागरसी में लगी हुई है। सुनें पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की बाइट ….


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply