चुनाव बाद जिले में दौडी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाजीपुर। पुलिस विभाग द्वारा गैर जनपद हुए स्थानांतरण एवं जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने चार निरीक्षक सहित एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गयी है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजकुमार यादव प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह को प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल को प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती तारावती यादव प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल तथा निरीक्षक परमानंद मिश्र डीसीआरबी से गैर जनपद स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन भेजे गए हैं।
इसी प्रकार, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह थानाध्यक्ष जंगीपुर से गैर जनपद स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन गाजीपुर, उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष जंगीपुर, उपनिरीक्षक शशि चंद्र चौधरी थानाध्यक्ष सादात से प्रभारी सर्विलांस, उप निरीक्षक प्रवीण यादव थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर से थानाध्यक्ष सादात, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार थाना खानपुर से थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, उप निरीक्षक रामाश्रय राय थानाध्यक्ष कासिमाबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सैदपुर, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सैदपुर से थानाध्यक्ष कासिमाबाद, उप निरीक्षक हरि नारायण शुक्ला थानाध्यक्ष करंडा से गैर जनपद स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन, उप निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह थाना सुहवल से थानाध्यक्ष करंडा, उपनिरीक्षक विष्णु प्रताप गौतम थानाध्यक्ष नोनहरा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दिलदारनगर,उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिधौना थाना खानपुर से थानाध्यक्ष नोनहरा, उप निरीक्षक रेनू यादव प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ से थानाध्यक्ष महिला थाना, उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठी चौकी प्रभारी खिजीरपुर थाना करंडा से पीआरओ पुलिस अधीक्षक तथा उप निरीक्षक सुशील कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी यातायात के पद पर स्थानांतरित किया गया है। देखें सूची ……..

Visits: 268

Leave a Reply