पंचांग व राशिफल – 22 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 22 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 30:53 तक
नक्षत्र रेवती 30:32 तक
करण तैतिल गारा 18:22 तक 30:53 तक
वार  बुधवार
योग वृद्धि 13:52 तक
सूर्योदय 05:45
सूर्यास्त 17:54
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 12:13 − 13:43
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं



राशिफल
मेष
पुराने पारिवारिक विवाद से निजात मिलने का दिन है। महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में समय व्यतीत होगा। छात्रों के लिए परिश्रम के योग हैं। अहं की भावना से बाहर निकले अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन की खरीद में धन व्यय होगा।  नौकरी की खोज जारी रहेगी। आप जो भी सोचें उसे कार्य रुप में परिणित करें।

मिथुन
अपनी गलत सोच को परिवर्तित करें,इससे लाभ होगा। परिचितों की भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। शीघ्रता से कोई कार्य न करें और शांति से सोच समझकर फैसला लें।

कर्क
समय कम और काम अधिक है, उसे पूरा करने के लिए मनोयोग से कार्य करें। मेहनत से सफलता मिलेगी। अनुकूल सहयोगी मिलने से मन प्रफुल्लित होगा। दूसरों के लिए बुरा सोचने से बचें।

सिंह
आजीविका के स्रोत में वृद्धि के योग हैं। पूराने निवेश लाभ देंगे। समय का उपयोग करना सीखें।  स्वयं सोच समझकर ही कार्य करें अन्यथा दूसरों की सीख से हानि सम्भव है।

कन्या
आज कार्य में उन्नति होगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। धर्म कर्म से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण महत्वपूर्ण कार्य ही अधूरे रह सकते हैं।

तुला
आज का दिन अनुकूल है। अपनी बातों के प्रभाव से बिगड़े कार्य बना लेंगे। व्यवसाय में धन वृद्धि  होगी। यात्रा लाभकारी होगी। समय पर कार्य करना उचित होगा।

वृश्चिक
आज का दिन लाभदायक है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों को बदलने की कोशिश के स्थान पर अपने व्यवहार व सोच को बदलें।

धनु
आज समय मिश्रित फलदायी होगा। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक माहौल में सुधार होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें अन्यथा उससे हानि हो सकती है।

मकर
कार्य विस्तार की योजना सफल होगी। अनावश्यक चिंता करना छोड़ दें और शत्रु से सतर्कता बनाये रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
आप के यथोचित व्यवहार से सहयोगी प्रसन्न होंगे। जीवन में आगे निकलने का समय है, इसका लाभ उठायें। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर होगा।

मीन
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आध्यात्मिक बल से आर्थिक स्थिति दृढ़ होगा। अपने भविष्य को लेकर गंभीर निर्णय लेना होगा। आत्म विश्वासहीनता के कारण गलत फैसले लेने से बचें।

Visits: 122

Leave a Reply