गिरनार आश्रम में मना सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस

दिलदारनगर (गाजीपुर)।अघोर सेवा मंडल द्वारा संचालित गिरनार आश्रम में सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस मंगलवार को बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुबह सात बजे आरती पूजन के बाद  आश्रम क्षेत्र के विभिन्न मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा तथा धार्मिक स्थलों पर झाड़ू वितरण का कार्य आश्रम की तरफ से व्यवस्थापक बाबा ओम राम के निर्देशन में किया गया। कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सर्वेश्वरी समूह की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए संस्था के आचार्य डॉ चंद्रभूषण शुक्ला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीन दुखियों की सेवा और लोक कल्याण के साथ साथ सर्वधर्म समभाव के साथ समाज की सेवा ही इस संस्था का लक्ष्य है। संत गुरुजनों के ज्ञान आलोक में यह संस्था अपने लक्ष्यों की ओर उत्तरोत्तर प्रयत्नशील है।आश्रम परिसर में प्रसाद वितरण के पश्चात संस्था से जुड़े सदस्यों द्वारा टोली बनाकर क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा साहिब के अलावा अन्य संस्थाओं में स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू वितरण के साथ साथ अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

Views: 43

Leave a Reply