गणेशोत्सव पर्व पर हस्ताक्षर संस्था की हुई भव्य कवि गोष्ठी

मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था  हस्ताक्षर के तत्वावधान में रविवार को गणेशोत्सव पर्व पर भव्य कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हौसिला प्रसाद सिंह अन्वेशी ने की और विशेष अतिथि के रूप में अजय शुक्ला बनारसी उपस्थित रहे। मंच का भव्य संचालन गजलकार जाकिर हुसैन “रहबर” ने किया।
   उपस्थित कवियों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से  लोगों को भाव विभोर कर दिया। मुंबई व आसपास जिलों से साहित्यकारों में कवि,पत्रकार रवि यादव,गीतकार रामजी कन्नौजिया,गीतकार जवाहर लाल “निर्झर,” सूर्यकांत शुक्ला, शिवनारायण कन्नौजिया,डाॅ.मृदुला तिवारी “महक”,वाचस्पति तिवारी,अमरेश कन्नौजिया,शैलेन्द्र कन्नौजिया,सुमित कन्नौजिया,सत्य स्वरूप ” निराला” एवं शील कुमार” निराला ” ने काव्य पाठ किया। काव्यगोष्ठी के उपरांत आयोजक शील कुमार ” निराला “ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Visits: 72

Leave a Reply