जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाजीपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने कई उपनिरीक्षक /थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। जारी सूची के अनुसार,अजय कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष करण्डा को थानाध्यक्ष भांवरकोल,शशिचन्द्र चौधरी थानाध्यक्ष बरेसर को थानाध्यक्ष सादात,संजय मिश्रा थानाध्यक्ष दुल्लहपुर को थानाध्यक्ष नोनहरा,यजुवेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष जंगीपुर को थानाध्यक्ष खानपुर,जितेन्द्र बहादुर सिंह थानाध्यक्ष खानपुर को थानाध्यक्ष जंगीपुर,रामाश्रय राय थानाध्यक्ष सादात को थानाध्यक्ष रेवतीपुर,राजेश बहादुर सिंह थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थानाध्यक्ष बरेसर,हरिनरायण शुक्ला थानाध्यक्ष भांवरकोल को थानाध्यक्ष करण्डा,शैलेश कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष नोनहरा को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर, श्रीमती ममता थानाध्यक्ष महिला थाना को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ तथा श्रीमती रंजिता देवी आर०टी०सी. गाजीपुर को थानाध्यक्ष महिला थाना के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है।

Visits: 138

Leave a Reply