भोजपुरी फ़िल्म “तरकीब” का हुआ मुहूर्त, एक्शन में हैं अभिनेता विक्रांत सिंह

जौनपुर। देश की माया नगरी मुम्बई के नोबल प्रोडक्शन के बैनर तले अभिनेता व एक्शन सम्राट विक्रांत सिंह की नई भोजपुरी “फिल्म तरकीब” का मुहूर्त कलाकारों की मौजूदगी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
    बताते चलें कि, फ़िल्म तरकीब में मशहूर गायक उदित नारायण की आवाज में एक खूबसूरत गाने की रिकॉर्डिंग के साथ विक्रांत सिंह की इस स्टारर फ़िल्म तरकीब का मुहूर्त किया गया। इसके अलावां फ़िल्म तरकीब के संगीतकार पवन मुरादपुरी, लेखक जितेंद्र यादव, गीतकार अयाज़ गोरखपुरी,डीओपी युधिष्ठर बेहेरा,कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अंकिता राय, कॉन्सेप्ट और ईपी अरविन्द तिवारी हैं। इस फ़िल्म में मुख्य अभिनेता विक्रांत सिंह के अलावा आजमगढ़ निवासी अरविन्द तिवारी, सुजान राम सिंह, अमितेश श्रीराम, रत्न सिंह, विनीत विशाल,भानू सिंह सहित कई कलाकार फ़िल्म के मुहूर्त के दौरान उपस्थित रहे।
    मीडिया से बातचीत के दौरान कांसेप्ट एन्ड इपी अरविंद तिवारी ने कहा कि, “फ़िल्म तरकीब” सामाजिक हितों को ध्यान में रखकर बनायी गया है। उसे सभी वर्ग के लोग उत्सुकता से देख सकते हैं। फ़िल्म का मुख्य मकसद वर्तमान समाज का उत्थान है। जल्द ही ये फ़िल्म दर्शको के बीच दिखेगी और दर्शकों का प्यार बटोरने में सफल रहेगी।

Visits: 86

Leave a Reply