उपलों में गाय घुसने के विवाद में गोली मारकर हत्या

बनाए गए उपलों के बीच गाय घुस जाने जाने के मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली।
घटना गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरा गांव में घटित हुई। बताया गया कि
मुन्ना व विशाल पटीदार व पड़ोसी हैं। गाय के उपलों के बीच चले जाने क लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद विशाल अपने साथी के साथ मुन्ना के पास पहुंचा और मुन्ना को तमंचे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने घायलावस्था में मुन्ना को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सदल बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मृतक के परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने मातहदों को तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने की निर्देश दिये।सुनें पुलिस अधीक्षक की बाइट…

Views: 152

Leave a Reply