765 शीशी देशी नाजायज शराब संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मरदह थाना पुलिस ने
एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओ को शराब पिलाकर प्रत्याशी को लाभ पहुँचाने के नियत से वितरण हेतु ले जाते समय स्कार्पियो वाहन संख्या- यूपी 61 एएन 3130 को पुलिस टीम ने दोपहर करीब ढाई बजे कछौरा पुलिया के पास रोक कर तलाशी ली तो अभियुक्त राकेश कुमार यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी बोगना थाना मरदह जनपद गाजीपुर के कब्जे से स्कार्पियों वाहन से 17 पेटी में कुल 765 शीशी देशी नाजायज शराब बरामद हुई। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर धारा 60 आबकारी अधिनियम व 171 ङ भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महमूद आलम अंसारी,कान्स्टेबल आशीष कुमार व विकाश मौर्या थाना मरदह, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply