पंचांग व राशिफल – 12 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 12 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 15:06 तक
नक्षत्र शतभिषा 22:45 तक
करण सकुना चतुष्पदा 15:06 तक 27:26 तक
वार शुक्रवार
योग सिद्ध 08:22 तक
सूर्योदय 06:09
सूर्यास्त 18:03
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 11:02 − 12:30
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:07 − 12:54

राशिफल
मेष
आज सतर्कता व सावधानी के साथ योजनाओं को पूर्ण करें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा का योग है। निर्धारित काम में लापरवाही से बचें।

वृषभ
आज लाभकारी निवेश के योग हैं। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का परिणाम मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। जोखिम, जवाबदारी के कार्यों में सावधानी रखें।

मिथुन
आज व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशीयुक्त रहेगा। लाभदायक यात्रा के योग हैं। आमदनी में वृद्धि होगी।नये वाहन के योग हैं। निवेश से लाभ होगा।

कर्क
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अनुकूल होगा। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण तनाव पूर्ण रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। किसी की भी निंदा न करें।

सिंह
समय पर कार्य पूर्ण होने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। निवेश में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ इष्ट दर्शन होगें। आज व्यय की सम्भावना है। समय का सदुपयोग करें।

कन्या
व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रबल यात्रा के योग हैं। व्यवसाय में दूसरों पर सोच समझकर ही विश्वास करें।

तुला
आर्थिक स्थिति में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। दूसरे को भरोसे न रहें अन्यथा हानि सम्भव है। पारिवारिक समस्याओं की अनदेखी न करें बल्कि उसे स्वविवेक से हल करें।

वृश्चिक
आज व्यापार में लाभ के योग हैं। परिचितों के आगमन से मन प्रसन्न होगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। आज आपको उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं।

धनु
आज का दिन शुभ है। कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहने से कार्यक्षमता में कमी हो सकती है।

मकर
आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन पसन्द भोजन मिलेगा। काम की व्यस्तता के साथ परिवार को नजरअंदाज न करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिये।

कुम्भ
आज आपकी व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। पारिवारिक कार्य से यात्रा के योग हैं। परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें।

मीन
आज के दिन रिश्तेदारों की सेवा में लगे रहेंगे। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्नत रहेंगे।

Views: 78

Leave a Reply