गुण्डा एक्ट का जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार कर चालान न्यायालय पेश किया गया।
बताया गया कि जिलाबदर अभियुक्त मुलायम यादव पुत्र रामलाल यादव ग्राम सरैया थाना सादात गाजीपुर को मुखबीर की सूचना पर समय करीब 04.45 बजे सादात रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि वाद संख्या 522/ 2012 -2013 अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नि. अधि. 1970 के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गत बीस अक्टुबर को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। जिलाधिकारी के आदेश से जिलाबदर होने के बावजुद मुलायम पुत्र रामलाल यादव ग्राम सरैया थाना सादात जनपद गाजीपुर क्षेत्र में मौजूद रहा, जो धारा 10 गुण्डा अधिनियम का अपराध है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक शमीम अहमद व कान्सटेवल सतीश कुमार व अजय प्रसाद शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply