पंचांग व राशिफल – 14 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 14 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 09:03 तक
नक्षत्र श्रावण 28:58 तक
करण बावा बालवा 09:03 तक 20:33 तक
वार गुरुवार
योग वज्र 22:03 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:40
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल दोपहर 13:47 − 15:05
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:50

त्यौहार – मकर संक्रांति

राशिफ
मेष
पूर्व के निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। संतान के भविष्य के प्रति आज कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। राजकार्य में अवरोध आयेंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव है।

वृषभ
झूठ न बोलें अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। कई दिनों से मकान की सोच रहे हैं आज आप का सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से आप सबको प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदले तो लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कर्क
जमीन जायदाद के लिए आपसी विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होेंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

सिंह
अपने कार्य को कराने में किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति के लिए महावीर जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा।

कन्या
आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

तुला
आपके कार्यो में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृश्चिक
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

धनु
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

मकर
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पेसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

कुम्भ
शासन प्रशासन की अडचने आज सामने आ सकती हेैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करे, सही समय का इन्जार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहें।

Visits: 98

Leave a Reply