पंचांग व राशिफल – 16 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 16 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 23:41 तक
नक्षत्र कृत्तिका 18:47 तक
करण बावा बालवा 11:04 तक 23:41 तक
वार गुरुवार
योग गांदा 24:11 तक
सूर्योदय 05:37
सूर्यास्त 19:15
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल दोपहर 14:08 − 15:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:53

राशिफल
मेष
परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं। अचानक फायदा हो सकता है। सकारात्मक रहें। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। पैसों के मामलों को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है।

वृषभ
आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके निजी काम भी पूरे होने की संभावना है | आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे।

मिथुन
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। दूसरों से जरूरत लायक मदद मिलेगी। पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। मौके पर फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार करें।

कर्क
आप काफी उत्साहित रहेंगे। कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्तता हो सकती है। कोई पुराना काम भी आज निपट सकता है। मकान के नक्शे में बदलाव का भी योग हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं।

सिंह
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी,अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

कन्या
बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं।

तुला
आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आगे चलकर आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है।

वृश्चिक
अपने कामकाज पर ध्यान दें, काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।

धनु
आज किसी पुराने दोस्त का फोन आयेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी।आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मकर
आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

कुंभ
आज कार्य क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया विचार उत्पन्न होगा।

मीन
आज आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में विचार कर लें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। आज के साथ रोजमर्रा के काम भी निपटा सकते हैं।

Views: 105

Leave a Reply