पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 20:22 तक
नक्षत्र अश्विनी 14:04 तक
करण तैतिल गारा 07:18 तक 20:22 तक
वार मंगलवार
योग धृति 23:31 तक
सूर्योदय 05:36
सूर्यास्त 19:16
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल दोपहर 15:51 − 17:33
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:53

राशिफल
मेष
आज किसी खास काम में आपको लाभ होगा। बिजनेस व सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है।

वृषभ
क्रोध व अपने विरोधियों से सावधान रहें, कोई प्रतिक्रिया ना करें। किसी अत्यंत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें। आज कोई नया कार्य न करें। व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, किन्तु थोड़ा धैर्य रखें।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन शुभ है। आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने से बचाने के लिए स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं।

कर्क
आज महत्वपूर्ण निर्णय टाला जाना शुभ रहेगा। अपने पारिवारिक और व्यावासायिक जीवन को मिश्रित करने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। पारिवारिक सन्दर्भ, परिवार के सदस्यों के प्रति देखभाल और जिम्मेदार रवैया बेहतर समन्वय और समझ लाने में मदद करेगा।

सिंह
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल से पूर्व के लंबित कार्य गति पकड़ेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

कन्या
अपने सहयोगियों और मित्रों से अपेक्षा न करें। आज निवेश सम्बंधित निर्णय घातक हो सकते हैं। आज वित्तीय अनिश्चितता समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऋण अथवा धन से संबंधित मामले आप में से कुछ के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। खान-पान में लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।

तुला
आज आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए।शरीर की समस्या से परेशान हैं, तो उससे छुटकारा मिलेगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए।

वृश्चिक
पहले के लिए गलत फैसलों से निराशा उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। पारिवारिक संदर्भ में सदस्यों के मध्य कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। यात्राएं स्थगित हो सकती हैं। व्यापारिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ चिंताजनक हो सकता है। रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

धनु
आज परिजनों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

मकर
दोस्तों व बच्चों की अनचाही मांगों को पूरा करने से बचें। सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए हैं यह उनके लिए स्वर्णिम समय है। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आप किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आप अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी में खुश रहेंगे।

कुंभ
आज अनावश्यक क्रोध से बचना चाहिए। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमें खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं परन्तु उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।

मीन
आज अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। सरकारी नौकरीपेशा के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।

Visits: 121

Leave a Reply