पंचांग व राशिफल – 13 जुलाई 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 18:08 तक
नक्षत्र रेवती 05:25 तक
करण कौवाला तैतिल 18:08 तक 31:18 तक
वार सोमवार
योग सुकर्माण 22:43 तक
सूर्योदय 05:36
सूर्यास्त 19:16
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 07:18 − 09:016
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:53

व्रत त्योहार – सावन माह का दूसरा सोमवार

राशिफल
मेष
कार्य स्थल पर आज कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं। लेकिन,सामाजिक कार्यों मे आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ
नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

मिथुन
आज किसी पर भी पैसो से संबंधित विश्वास न करें, अन्यथा धोखा होने के पूरे योग हैं।स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

कर्क
व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। अपने कॅरियर पर ध्यान दें। परिवार में मेल-जोल बढेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की संभावना।

सिंह
आज नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या
दिन के महत्वता को समझते हुए, अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। अपनी जीवन शैली को बदले। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।

वृश्चिक
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।

धनु
आज का दिन शुभ होने के साथ ही व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरिया बड़ा सकते हैं।फालतू विवादों से दूर रहें। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ
आत्म विश्वास में वृद्धि के बीच पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। बिना मांगे किसी को अपनी राय न दें। दूसरे के मामलो में पड़ने से नुकसान आप का ही होगा। सामाजिक समारोह में शामिल होगे।

मीन
अपने विवेक से काम करें, क्योंकि आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नही कर पा रहे है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करे। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Visits: 72

Leave a Reply