पंचांग व राशिफल – 25 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 25 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 08:46 तक
नक्षत्र आश्लेषा 12:21 तक
करण विष्टि बावा 08:46 तक 19:55 तक
वार गुरुवार
योग हरषाना 06:52 तक
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त 19:17
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल दोपहर 14:07 − 15:50
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:55 − 12:51

राशिफल
मेष
आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। निवेश शुभ रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी, जिस कारण घर-परिवार की चिंता व तनाव रहेगा।

वृषभ
बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। समय की अनुकूलता का आभास होगा।

मिथुन
विवाह प्रयास सफल रहने के साथ ही आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

कर्क
यात्रा सफल होने से धन प्राप्ति सुगमता से होगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। लेकिन दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा।

सिंह
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी परेशानी से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या
व्यापारिक नई योजना से उन्नति होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

तुला
आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ संभव है।

वृश्चिक
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल होने के साथ ही अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

धनु
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। साथ ही कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

मकर
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

कुम्भ
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचे। माता के स्वास्थ का खास ध्यान रखें।

मीन
कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। संतान की चिंता रहेगी।

Views: 103

Leave a Reply