मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर सहित चार को भेजा जेल

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मंलवार को विवाहिता की जलने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में दुल्लहपुर पुलिस ने मृतका के पति अरविंद यादव, ससुर कल्पनाथ यादव व दो जेठ कमलेश व संजय को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई मृतका सुनीता यादव की मां सुशीला देवी की तहरीर पर की गयी।अपनी तहरीर में मृतका की मां ने मृतका के पति,सास,ससुर व दोनो जेठ को आरोपित किया था।
बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम मृतका का शव दुल्लहपुर थाने पर आने के बाद वहां क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा महिपाल पाठक व तहसीलदार जखनियां रामसुधार मौके पर पहुंचकर मृतका की मां सुशीला देवी से पूछताछ की। मृतका की मां मृतका के तीन साल के पुत्र को अपने साथ ले गयी। घटना के दिन ही पति, पत्नी व बेटा को अपने ससुराल से लेकर अपने घर खालिसपुर लौटा था।
उल्लेखनीय है कि जिले के बिरनो थाना के डाड़ी कला निवसी गुल्लु यादव ने अपनी पुत्री सुनीता यादव की शादी 2016 में दुल्लहपुर थाना के खालिसपुर निवासी अरविंद यादव पुत्र कल्पनाथ से किया था। बताया गया कि मृतका अपने पति पर किसी अन्य महिला से सम्बंध पर शंका करती थी, जिसको लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। इस मामले में दोनो पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी।

रिपोर्ट – संजय चौबे

Visits: 98

Leave a Reply