राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी/ राष्ट्रीय वेबीनार 22 जून को

बक्सर (बिहार),14 जून 2020।वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा बिहार से सम्बद्ध जी.डी.मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज बक्सर के शिक्षा विभाग द्वारा “आत्मनिर्भर भारत में स्वदेशी और ग्राम स्वराज की परिकल्पना” विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार/ राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 22 जून 2020 शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया गया है। इच्छुक व्यक्ति निम्न लिंकपर निशुल्क अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन लिंक
https://forms.gle/oWmViwX1ib7knufR7

ई संगोष्ठी के लिए सामान्य निर्देश निम्न हैं-

  1. “जूम” ऐप पर राष्ट्रीय वेबिनार/ राष्ट्रीय ई संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अपने मोबाइल / लैपटॉप पर “Zoom” ऐप डाउनलोड कर लें।

  2. व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से आप पर राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी / राष्ट्रीय वेबीनार का “Zoom app” लिंक भेजा जाएगा।

  3. कृपया समय पर राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी/ राष्ट्रीय वेबीनार में शामिल हों।

  4. जब आप राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी/ राष्ट्रीय वेबीनार में शामिल होते हैं, तो पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए चैट में अपना नाम लिखें, जिससे आपकी उपस्थिति दर्ज हो जाये।

  5. आपको अपने बोलने वाला ऑडियो बंद रखना है, सिर्फ सुनें। और आयोजक के निर्देशों का पालन आवश्यक रूप से करना है।

  6. सुनने को बेहतर करने के लिए कृपया ईयरफोन का इस्तेमाल करें।

  7. ई-प्रमाणपत्र प्रतिभागियों को जो आलेख/शोध पत्र प्रस्तुत करेगें (उनकी उपस्थिति देखकर) एक हफ्ते के अंदर भेजा दिया जाएगा।
    संगोष्ठी की विस्तृत जानकारी हेतु संयोजक डॉ.अमित कुमार दूबे,सहायक आचार्य शिक्षक-शिक्षा विभाग के मोबाइल नंबर 9140270320 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

देखें विस्तृत जानकारी…………..

Visits: 172

Leave a Reply