पंचांग व राशिफल – 11 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 11 मई 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 06:36 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 28:04 तक
करण
बालवा कौवाला 06:36 तक 18:15 तक
वार सोमवार
योग साध्य 26:35 तक
सूर्योदय 05:36
सूर्यास्त 18:58
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल संध्या 07:16 − 08:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें यह संसार का नियम है। जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा।

वृषभ
सहयोगी समय चल रहा है। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में ड़ाल सकती हैं। सलाह लेकर अपना कार्य करें।

मिथुन
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदले जैसे हैं, वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते है।

कर्क
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।

सिंह
कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधो में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

तुला
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।

वृश्चिक
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है, सूझ बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में हैं। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

धनु
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

मकर
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

कुंभ
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

मीन
भावनात्मक रिश्तो में नजदीकीयां बढ़ेगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव है।

Visits: 102

Leave a Reply