राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी सम्पन्न 

एसपी और सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ 


गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरा बाजार में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, पुलिसकर्मियों सहित करीब 350 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर विकास भवन चौराहे तक निकाली गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी और क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार उपस्थित रहे। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में नगर कोतवाल प्रमोद कुमार, यातायात निरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी, पुलिस जवान और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Views: 10


Leave a Reply