गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करंडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार को कचहरी स्थित मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर की गई।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगढ़ स्थित वत्स कॉलोनी निवासी शन्नी शर्मा उर्फ शनी (27) पुत्र स्व. भूपेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। वह करंडा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 28/2025 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध करंडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 133/2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं, आबकारी अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में करंडा थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Views: 8


Leave a Reply