कोविद 19 ! आंकड़ा 63 हजार के पार, मृतकों की संख्या 2109

नई दिल्ली,10 मई 2020। वैश्विक महामारी कोरोना ने विश्व के अनेक देशों के साथ भारत को भी व्यापक स्थान पर प्रभावित किया है। इसके चलते देश का आर्थिक व सामाजिक ढांचा संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित लाकडाउन के बाद भी संक्रमण की गति बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या आज रविवार को 63400 तक जा पहुंची है।
देश में अब तक संक्रमण के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र रहा है। महाराष्ट्र, देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य है, जहां 20,228 मामले पाये गये और अब तक 779 मौतें दर्ज की गई हैं। इसी प्रकार 3,000 के ऊपर दर्ज मामलों में मध्य प्रदेश 3614, राजस्थान 3708 और उत्तर प्रदेश 3373 मामले शामिल हैं। अभी तक मिले कुल केस के अनुसार गुजरात में 7,796 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6,542, तमिलनाडु मे 6,535 मामले हैं। अन्य प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के क्रम में आंध्र प्रदेश में 1930 केसेज और 44 मौत, पंजाब में 1762 मामले और 31 मौतें, बिहार में 591 मामले और पांच मौतें, हरियाणा में 675 केसेज और नौ मौतें, जम्मू और कश्मीर में 836 मामले और नौ मौतें, कर्नाटक में 794 केसेज और 30 मौतें व केरल में 505 केसेज और चार मौतें हुईं। वहीं त्रिपुरा में 134 मामलों हैं तो असम में 63, मेघालय में 13, मणिपुर में 2, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 1 मामला है। सरकार द्वारा इससे बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाने व घर पर रहकर ही कार्य करने का आग्रह किया जाता रहा है ताकि संक्रमण चक्र को तोड़ा जा सके।

Views: 85

Leave a Reply