पंचांग व राशिफल – 24 मार्च 2020

पंचांग व राशिफल – 24 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 14:58 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपदा 28:09 तक
वार मंगलवार
योग शुक्ला 13:42 तक
सूर्योदय 06:24
सूर्यास्त 18:30
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 15:28 − 16:59
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:51

राशिफल
मेष
रुका काम आज आरम्भ हो सकता है। परेशानियां खत्म होने की संभावना है। कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते है। परिवार के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ सकती है।

वृषभ
आज दोस्तों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कुछ खास रिश्तों में मजबूती आ सकती है। परिवार में किसी खुशी की सूचना मिल सकती है। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।

मिथुन
कोई भी बड़ा काम करने से पहले सोच कर निर्णय लें। बिजनेस में आने वाली परेशानियों से निपटने की कोशिश करें। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं।

कर्क
किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है।नौकरी या कारोबार में कोई ऐसी सलाह दे सकता है जिससे आपका समय बदल जाएगा। किसी बड़े या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का अच्छा मौका आज आपको मिल सकता है। सोच-समझकर काम करना होगा।

सिंह
कारोबार में फायदा होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग भी आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। आपको अपनी बुद्धि से बिजनेस, नौकरी या प्रोफेशन में फायदा मिल सकता है।

कन्या
किसी पुराने काम का नतीजा आज आपके पक्ष में हो सकता है। नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

तुला
किस्मत का साथ मिलने से फायदा हो सकता है। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है।

वृश्चिक
करियर में नया ऑफर मिल सकता है। काम निपटाने पर पूरा ध्यान दें। कोई भी मामला सकारात्मक रहकर निपटाने की कोशिश करें। कोई सकारात्मक विचार आपको सहारा दे सकता है। सोचे हुए काम या प्लानिंग में आप खुद बदलाव कर सकते हैं।

धनु
कामकाज में तेजी हो सकती है। अपना व्यवहार लचीला रखें, फायदा आपको मिल सकता है। आप किसी के लिए बहुत मददगार भी साबित हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप लोगों को सहारा दे सकते हैं।

मकर
कारोबार में फायदे व नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और संतान आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर भी विचार हो सकता है। आसपास के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

कुम्भ
अपने लिए आगे का रास्ता आप खुद ही बनाने की कोशिश करेंगे। कोई अधूरा काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। रिश्तों के विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं।

मीन
आज सोच-समझ कर ही कार्य
करें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आप आने वाले दिनों की तैयारियों में लगे रह सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो सब सुलझ भी सकता है। घर-परिवार के मामलों में आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। अपनी जिम्मेदारियों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।

Views: 85

Leave a Reply