नाजायज गांजे संग एक गिरफ्तार

गाजीपुर,23 मार्च 2020। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया।
बताया गया कि जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के
शाहनिन्दा के झोपडी के अन्दर गाँजा बेच रहे जंग बहादर निषाद पुत्र स्व0 बनवारी निषाद को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके पर एक प्लास्टिक के झोले से गाँजा बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेंज दिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में
उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह व दीपक मिश्रा आरक्षीगण रवि कुमार व राम सागर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply