ट्रांसफर ! जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाजीपुर,23 फरवरी 2020। पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने जिले के नौ थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार दिलदारनगर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला को गैर जनपद के लिए, करण्डा थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थानाध्यक्ष दिलदारनगर, थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को थानाध्यक्ष करण्डा, थाना करीमुद्दीनपुर के प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद, थाना नगसर के प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप को थानाध्यक्ष बिरनो, बिरनो थाना के उपनिरीक्षक राजू कुमार को थानाध्यक्ष नगसर,दुल्लहपुर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष नन्दगंज, नन्दगंज थानाध्यक्ष उप निरीक्षक विनीत राय को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर तथा गहमर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह को करीमुद्दीनपुर थाने का प्रभार सौंपा गया है।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply