पंचाग व राशिफल – 24 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 24 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 17:24 तक
छंनक्षत्र शतभिषा 16:12 तक
करण किमस्तोगना बावा 10:07 तक 23:17 तक
वार सोमवार
योग शिव 07:56 तक
सूर्योदय 06:55
सूर्यास्त 18:13
चन्द्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 08:20 − 09:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

राशिफल
मेष
परिवार में सुख शांति रहेगी। चोट लगने से बचने की कोशिश करें, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। हालांकि जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा।

वृष
आपकी यात्रा आरामदायक और धन प्राप्ति में सहायक होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। अपने सहकर्मियों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान दिलाएगा। आज अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह महसूस किया जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखेंगे और इसका प्रभाव आपके हर क्षेत्र में पड़ेगा। कोई प्रॉपर्टी लेने में सफलता हासिल हो सकती है।

कर्क
आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है। पिताजी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।

सिंह
आज आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है, यह यात्रा सुखद रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन आज बेहतर रहेगा और जीवन साथी आपकी बातों को समझेगा।

कन्या
आज का दिन कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और थोड़े खर्चे भी होंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने साहस के बल पर आप अनेक चुनौतियों से छुटकारा पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

तुला
आज दिन दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ाने वाला होगा और आपके दांपत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। कोई अतिथि आपके घर आ सकते हैं। आपको अपनी मित्र मंडली से मिलने का मौका मिलेगा। कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

वृश्चिक
आज मन बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि व कार्यों में सफलता मिलने में संदेह होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और वे आपकी आर्थिक तौर पर सहायता भी कर सकते हैं। परिवार में तनाव रहेगा और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी।

धनु
आज आपका ध्यान काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें। संतान के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।

मकर
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आमदनी का जरिया मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोगों को पहली नौकरी बदल कर दूसरी नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

कुम्भ
मानसिक तनाव के साथ स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्चों में अधिकता तो ससुराल पक्ष के लोगों से अनबन संभव है। विरोधियों पर भारी रहेंगे। आज के दिन आपकी कार्यकुशलता अपने चरम पर होगी, जिससे आप का प्रदर्शन सभी को नजर आएगा और इसका लाभ आपको मिलेगा।

मीन
आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे।

Visits: 81

Leave a Reply